फरीदाबाद पुलिस की अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई जारी, एक आरोपी गिरफ्तार, 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर अपराध शाखाओं द्वारा अवैध नशा बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देखते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने ग्रीन फिल्ड एरिया से अपनी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जसकिरत(23) वासी लाजपत नगर, नई दिल्ली को 400 ग्राम गांजा पत्ती सहित काबू किया है, जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी 400 ग्राम गांजा 3500 रुपये में दिल्ली से लेकर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है ! आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!