दिल में जमेगा ड्रापरोबाल का रंग, छाएगी उमंग

दिल्ली : भारतीय रंग में रंगा भारतीय संस्कृति मे रचा बसा भारत की धरती पर जन्मा दिल से देसी पूर्ण स्वदेशी ड्रॉपरोबाल दिल्ली के दिल पर दस्तक देने को बेताब है। दिल्ली ड्रापरोबाल की अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय समिति की सहसचिव ललिता अध्यापक ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा यह खेल ना अमीर का है ना गरीब का है, ना स्त्री का है ना पुरुष का है यह खेल सबका है सबके लिये है। यह खेल जुनून और जज्बे वालो का है जिसमें होगा दम वह जुड़ेगा ड्रॉप बॉल संग।दुनिया में धूम मचाने वाला ड्रापरोबाल अब देश के दिल दिल्ली में धड़केगा खिलाड़ी खेल तक नहीं आए तो क्या हम खेल को खिलाड़ियों तक ले जाएंगे। टीम दिल्ली का गठन और विस्तार किया गया है जल्द ही दिल्ली की गली-गली में धड़कन की तरह धड़केगा ड्रॉपरोबाल। खेल के संस्थापक और जनक ईश्वर सिंह ने कहा दिल्ली देश की नहीं ड्रॉपरोबाल का भी दिल है, नई ऊर्जा उम्मीद उत्साह से भारी टीम अध्यक्ष ललित अध्यापक के मार्गदर्शन में आकर्षण का केंद्र बनेगी इसमें कोई संदेह नहीं।
ड्रापरोबॉल विकास कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया खेल अपनी माटी अपनी मिठास अपने महत्व का आईना है यह भारत का खेल भारत की शान बनेगा। महासचिव जितेंद्र ने कहा ललिता अध्यापक जैसा अध्यक्ष संस्थान के लिए वरदान है उनके नेतृत्व क्षमता पर खेल के प्रति समर्पण हम सब के लिए आदर्श है सबके लिए है। तकनीक निर्देशक हरियाणा प्रवीन बधावर ने बताया जल्द दिल्ली में एक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें भावी टेक्नीशियन, कोच को ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्राप रोबॉल अंतरराष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा जल्द दुनिया दिल्ली आएगी “ग्रेट इंडिया कप” के लिए जोर लगाएगी, दिल्ली के आंगन से दुनिया देखेगी ड्रॉप रोबाल की उड़ान उमंग उम्मीद भारत की भूमि से भारत मां के आंचल से भारतीय रंग में रंगा ड्राप रो बाल दुनिया को दीवाना बनाने का दम रखता है हम अपने रंग से दुनिया को रंगने को तैयार है।
मिक्स्ड डबल्स के “ग्रेट इंडिया कप” में एक साथ महिला पुरुष की जोड़ी मैदान में उतरेगी स्पीड एनर्जी ग्लैमर का ऐसा मंच सजेगा जो दर्शकों को स्टेडियम तक खींच लायेगा इस अवसर पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भरोसा दिया खेल के लिए हर कदम हर हाल साथ रहेंगे पूर्व डूसू अध्यक्ष और भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा जो खेल देश की पहचान है उसके लिए जी जान लगा देंगे। नवनियुक्त अधिकारी एडवोकेट अनिल बैसोया, हरजीत सिंह, राहुल शर्मा, डॉ कुनाल, रवी कुमार, आरती, रेनू चौधरी, प्रदीप नैनवाल, दिशांत, चाहत इस अवसर पर मौजूद रहे।



