पार्षद जसवंत सैनी का गांव अटाली सैनी समाज ने पगड़ी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया

फरीदाबाद, 16 जुलाई (मनीष शर्मा) : नगर निगम के लिए नॉमिनेटेड पार्षद जसवंत सैनी का गांव अटाली सैनी समाज द्वारा पगड़ी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सैनी समाज अटाली के प्रधान जीतमल सैनी, गिर्राज सैनी, लहरी सैनी, मास्टर मीर सिंह सैनी, रामवीर सैनी, धर्मवीर सैनी, विजय सैनी, रामकुमार सैनी, सुदामा सैनी, देवेंद्र सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

नॉमिनेटेड पार्षद जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, राज्यमंत्री राजेश नागर सहित भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो पद और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेगे।

पार्षद जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर चल रहे है। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के हित में योजनाएं बनाई गई है।

योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ गरीब एवं कमेरा वर्ग के लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गरीब लोगों के मदद करना और सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!