स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 16,60,000 /-रूपये की धोखाधडी, 2 खाताधारक गिरफ्तार

खाते मे आए थे ठगी के 9 लाख रुपये, साईबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई

फरीदाबाद : सेक्टर 35 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साईबर थाना सैंट्रल मे दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमे “Bajaj K 72-Stock” नामक कंपनी द्वारा निवेश पर अत्यधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन ने अपना परिचय बजाज फाईनेंसियल सिक्योरिटीज लिमिटीड के CEO पुरव झावेरी की सेक्रेटरी बताया तथा शिकायतकर्ता से स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए एक एप डाउनलोड करवाई। जिसके बाद विभिन्न ट्रांजेक्सन के माध्यम से उसने शेयर मार्केट में 16,60,000 रुपये निवेश किए और जब पैसे निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए खाताधारक सागर(29) वासी मेरठ उत्तर प्रदेश व निखिल (20) वासी अमरोहा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की सागर व निखिल दोनों दोस्त है। दोनों की N&S एंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्म है जिसका करंट खाता खुलवाया था। यह खाता उन्होनें आगे ठगो को दिया था। इस खाते में ठगी के 9 लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपी ग्रेजुएट पास है। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!