अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में आरोपी प्रवेश व सलीम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश व सलीम वासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को राहुल कॉलोनी से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिनके खिलाफ थाना SGM नगर, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवेश देशी कट्टा 3500रू में सलीम से लेकर कर आया था। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है तथा आरोपी प्रवेश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



