फरीदाबाद पुलिस का SPC कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षाओं का आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के अंतर्गत फरीदाबाद के दो विद्यालयों में प्रभावशाली कक्षाओं का आयोजन किया गया।अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-85 में SPC कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों, महिला सुरक्षा, एवं नशा मुक्त भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि एक SPC कैडेट को न केवल अपने व्यवहार में अनुशासित रहना चाहिए, बल्कि समाज में एक जिम्मेदार और प्रेरणादायक नागरिक की भूमिका भी निभानी चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदीला में SPC कैडेट्स को SPC कार्यक्रम की मूल भावना से अवगत कराया। उन्होंने SPC गान, पुलिस विभाग की संरचना, तथा पुलिस रैंकों की जानकारी साझा की। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रबल करना रहा।
इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चेतना से जोड़ा गया, जिससे वे भविष्य में एक सशक्त, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बन सकें।



