जाट उत्थान समिति का हुआ गठन

फरीदाबाद : सेक्टर 37 स्थिति सीनियर सिटीजन कायार्लय पर समाज की एकजुटता, भाईचारा बढाने तथा एक दूसरे की मदद करने के उददेश्य से समिति के संरक्षक डी आर चौधरी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के संरक्षक एस सी वर्मा ने समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर बताया कि समिति के चैयरमेन रणवीर सिहं तथा अध्यक्ष भोपाल सिहं को बनाया गया है। मास्टर लाखन सिहं को उपाध्यक्ष तथा बी पी सिह दहिया को समिति का महासचिव तो अशोक सहरावत को संयुक्त सचिव, ललित सोलंकी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी सत्यपाल सिहं तथा कानूनी सलाहकार एन सी चौधरी व उमेश राणा को सलाहकार के साथ साथ हेमन्त वर्मा, आमोद वीरभान, सुमेर सिहं पुनिया तथा सुभाष बालयान को समीति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

सभा के संचालक मास्टर लाखन सिहं ने बताया कि जाट उत्थान समीति की नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन, शपथ ग्रहण तथा अभिनन्दन कार्यक्रम का उददेश्य समाज के हर एक घर तक पहुचने का सही माध्यम है। समाज की एकजुटता तथा मेल-मिलाप से ही समाज का उत्थान सम्भव है। सभा में पहुचें वरिष्ठ वक्ताओं ने समीति के नये सदस्यों को शुभकमानए देते हुऐ उन्हे हर सम्भव सहयोग देने की वचनबद्धता को दोहराया। समिति के नव निवार्चित अध्यक्ष भोपाल सिहं ने एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए समिति के सदस्यों से काम करने की अपील की तथा समीति के संरक्षक तथा पूर्व अध्यक्ष श्री डी आर चौधरी ने सभा में आये सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जाट मित्र मण्डल के अध्यक्ष पी पी सिहं, दिल्ली प्रदेश जाट सभा के अध्यक्ष श्यामवीर सिहं फौजदार, बदरपुर जाट सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिहं चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार चौधरी रामरतन नरवत व चौधरी बिजेन्द्र सिहं तथा जाट सभा फरीदाबाद के उपाध्यक्ष रमेश चौधरी ने भी शिरकत की। सभा में महीपाल सिहं, भरत चौधरी, गिरिश चहल, कवि महेश चौधरी, चौधरी पुष्पेन्द्र सिहं, चौधरी जे पी आदि लोगो ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!