देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी गोलू (24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने गोलू (24) वासी पीर कालोनी गाँव पाली फरीदाबाद को पाली धौज रोड के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना डबुआ, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा को कोसी उत्तर प्रदेश से 5000/-रू में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!