रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सैफ़ायर्स और ऐब्सलूट डेंटल केयर के संयुक्त सहयोग से एक चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन

फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सैफ़ायर्स और ऐब्सलूट डेंटल केयर के संयुक्त सहयोग से एक चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रवि गुगनानी द्वारा एन.आई. टी.-5, फरीदाबाद में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रवि गुगनानी के साथ गेस्ट ऑफ़ ऑनर रोटेरियन अजीत जालान उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर.. सभी मौजूद रोटरी सैफायर्स के सदस्यों को संबोधित किया। रोटरी प्रधान अंजू श्रीवास्तव और डॉ सरू मनचंदा जिनकी अगुवाई मे ये क्लिनिक चलाया जा रहा उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक पर सभी जरूरतमन्द लोगों को बहुत कम कीमत पर बहुत अच्छा दाँतो का इलाज किया जाएगा ताकि कोई मरीज़ पैसे की तंगी से इलाज से वंचित न रह जाए।
रोटरी सैफ़ायर्स की तरफ़ से सचिव रजनीश मलिक, कोषाध्यक्ष दलीप वर्मा, नरेश मलिक, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश जैन, गीता जैन, मीनू वर्मा, पंकज निगम, सीमा, सोमेश्वर सिंह, डॉ धीरज मौजूद रहे।



