करण गोयल बने अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई के जिला अध्यक्ष

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सराय के प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यापारी नेता भाई सुनील गोयल के सुपुत्र करण गोयल को अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने करण गोयल के घर जाकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके साथ युवा टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अजय गोयल, व प्रदेश सचिव उत्कर्ष गर्ग भी उपस्थित रहे । करण गोयल ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वुवानी वाला, युवा अध्यक्ष हिमांशु गोयल व व प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है इसको मैं तन मन धन से निभाऊंगा और युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!