फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा “ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल” एस जी एम नगर में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा “ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल” एस जी एम नगर में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया| इस अभियान के तहत नशे के बचाव के बारे में बताया गया व बच्चों व नवजवानों को खेल के प्रति जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड होने के बाद 1930 नंबर के बारे में बतलाया गया व यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई है |

सत्र के समापन पर बच्चों तथा अभिभावकों को को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई| इसी के साथ हर घर तिरंगा के बारे में प्रेरित किया |

इस अभियान के तहत लगभग 1200 बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया | इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम ने इलाका एनआईटी में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया तथा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!