चेतना वेलफेयर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

फरीदाबाद : चेतना वेलफेयर सोसाइटी, जो दिव्यांग बच्चों, सड़क के बच्चों और गरीब महिलाओं की सेवा में समर्पित है, ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन चेतना स्कूल फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन, सोहना रोड, एनआईटी सेक्टर-23 में किया। सोसाइटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा और प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों तथा परिवारों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमटीएससी टीम और कई सम्मानित अतिथियों में अधिवक्ता मुक्चय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और अतिथियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
चेतना वेलफेयर सोसाइटी ने इस अवसर पर समाज में सेवा, शिक्षा और जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन टीम चेतना के सदस्यों कैलाश पंत शर्मा और विष्णु कौशिक द्वारा किया गया। सभी ने इस मौके पर देशभक्ति और सामाजिक समर्पण का संदेश साझा किया।



