बिजली पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स की एक आम सभा का आयोजन किसान भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में किया गया

फरीदाबाद : हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड एवं निगमों के पेंशनर्स से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला फरीदाबाद कार्यकारिणी द्वारा बिजली पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स की एक आम सभा का आयोजन किसान भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में किया गया। जलसे की अध्यक्षता जिला प्रधान देवी दयाल दिसोदिया व संचालन जिला सचिव बी एस भंडारी द्वारा किया गया। बैठक में कुछ लोगों ने 15 साल के बाद भी कम्युटेशन रिकवरी बंद न होने व कैशलैस चिकित्सा सुविधा सुचारु रूप से न मिलने व थर्मल पानीपत कार्यालय द्वारा ए सी पी के लिए सीधी भर्ती होने वाले प्लांट अटेंडेंट, टेक्नीशियन के ट्रैनिंग पीरीयड को न जोड़ने की शिकायत रखी गई।
सभा में एसोसिएशन फरीदाबाद जिला के प्रधान देवी दयाल दिसोदिया, सचिव बी एस भंडारी व केंद्रीय परिषद के नेता बीर सिंह ने बताया कि पेंशनर्स की मांगों को लेकर एसोसिएशन बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तथा अकाउंटेंट से लेकर चीफ लेखाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास कर रही है। मई महीने एसोसिएशन की केंद्रीय परिषद द्वारा एक मांग पत्र माननीय कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल जी के माध्यम से माननीय बिजली मंत्री को भेजा गया है। मांग पत्र में पीपीओ बुक फोटो सहित देने, 65,70,75 साल की उम्र होने पर पेंशन में 5,10,15 प्रतिशत की बढोतरी करने, कम्युटेशन रिकवरी का पीरीयड 15 साल से घटा कर 10 साल करने का नियम बनाने, फैमिली पेंशनर्स को एल टी सी का लाभ दिलवाने , बिजली पेंशनर्स को भी फ्री बिजली यूनिट का लाभ दिलवाने, कैशलैस चिकित्सा सुविधा सुचारु रूप से लागू करवाने व हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के कर्मचारियों व पेंशनर्स को उनके ट्रैनिंग पीरीयड को ए सी पी के लिए 10,20 साल की रेगुलर सेटिस्फेक्टरी सर्विस में शामिल करने जैसी मांग रखी गई है। लेकिन सरकार ने अभी तक एसोसिएशन को मीटिंग का टाइम नहीं दिया है। मीटिंग में मुख्य अभियंता थर्मल पानीपत कार्यालय द्वारा 1987,88,89 में भर्ती होने वाले प्लांट अटेंडेंट, टेक्नीशियन के ट्रैनिंग पीरीयड को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 2013 के निर्णय के मुताबिक ए सी पी स्केल के लिए शामिल नहीं किया जा रहा है जबकि 2015 के माननीय पंजाब हरियाणा हाइ कोर्ट के आदेश के मुताबिक 1986 बैच के जे ई के ट्रैनिंग पीरीयड को सभी सेवा लाभों के लिए मान्य किया गया है। इससे पेंशनर्स में रोष व्याप्त है। इससे एक हांडी में दो पेट वाली कहावत चरितार्थ हो रही है जी न्याय संगत नहीं हैं। इसी लिए एसोसिएशन सभी श्रेणियों के ट्रैनिंग पीरीयड को एक समान तरीके से सभी सेवा लाभों में जोड़ने की काफी लंबे समय से कर रही हैं।
सभा में सुभाष चंद त्यागी, जय भगवान आंतिल, राम निवास , खूब सिंह धारीवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, दीवान सिंह, राकेश कुमार वत्स, विजय पाल शर्मा, उमेश सेठी, सुरेश कुमार सैनी व भगवान सिंह आदि शामिल थे। देवी दयाल दिसोदिया, जिला प्रधान, हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद।



