दिल्ली में सभी मॉल बंद करने के आदेश, रविवार को नहीं चलेगी मेट्रो

दिल्ली ! देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सिर्फ दिल्ली में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना अपने तीसरे चरण में न पहुंचे इसे लेकर केंद्र समेत राज्य सरकारें भी अलर्ट हैं। इसी के तहत आज दिल्ली सरकार ने सभी मॉल बंद करने के आदेश दिए  हैं। साथ ही मेट्रो का संचालन भी नहीं होगा। हालांकि ग्रॉसरी, दवाइयां और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी।  दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, हम सभी मॉल (किराना, फार्मेसी और उनमें सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने ये भी बताया कि उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों और सचिवों से मुलाकात की। 31 मार्च तक सभी गैर-जरूरी बैठकें जो जनता के साथ की जाती हैं वो 31 मार्च तक स्थगित रहेगी। सिर्फ जरूरी गतिविधियां होंगी। गैर-जरूरी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं। सभी स्थायी और अस्थायी कर्मियों को इस अवधि के लिए वेतन दिया जाएगा।

जनता कर्फ्यू के दिन यानी 22 मार्च को कनॉट प्लेस भी बंद रहेगा। यह जानकारी नई दिल्ली व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने दी है। रविवार को दिल्ली में जनता कर्फ्यू के मद्देनजर सैलून और पार्लर बंद रहेंगे। आमतौर पर अधिकतर लोग रविवार के दिन ही अपने बाल या फिर दाढी कटवाते हैं। ऐसे में सैलून में लोगों की काफी भीड़ रहती है इसलिए कोरोना से सतर्कता के चलते दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि रविवार को सभी सैलून और पार्लर बंद रखे जाएंगे।
रविवार को हरियाणा रोडवेज का संचालन बंद रहेगा। 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के चलते रोडवेज का संचालन बंद रहेगा। यह निर्देश हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को घर पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!