तंबाकू रहित विद्यालय – जेआरसी छात्राओं ने मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू रहित भारत अभियान चलाकर सजग किया

फरीदाबाद : शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में नो टोबेको कैंपेन के अंतर्गत एन एच पी सी मेट्रो स्टेशन और सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू रहित भारत अभियान चला कर सजग किया। जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने सराय एवं एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन पर सामाजिक जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

Oplus_16908288

इस नाटक का विषय “तंबाकू और नशे को कहो ना “Say No to Tobacco and Drugs” रहा। विद्यार्थियों ने अपने दमदार अभिनय और स्पष्ट संवादों से नशे और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों को विस्तार से प्रकट किया। मैट्रो के यात्रियों ने रुककर प्रस्तुति देखी और प्रभावित होकर छात्राओं की सराहना की। बच्चों ने लोगों को यह संदेश दिया कि तंबाकू और नशे की लत केवल स्वास्थ्य को नष्ट नहीं करती बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा डालती है। नुक्कड़ नाटक के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक स्वर में नशामुक्त भारत बनाने का आह्वान किया, जिससे संपूर्ण वातावरण अत्यधिक प्रेरणादायी हो गया।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस नाटक की तैयारी और सफलता में प्राध्यापिका ममता, दीपांजलि, सरिता और सुशीला का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को संवाद अभ्यास से लेकर मंचन तक हर स्तर पर मार्गदर्शन दिया। इनके साथ साथ दीपांजली शर्मा ने भी अपने योगदान से छात्रों का उत्साह बढ़ाया, जिससे यह प्रस्तुति और अधिक प्रभावशाली बन सकी। अंत में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में नई चेतना जगाती हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!