“नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा DGIM कॉलेज मे जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कार्यक्रम में करीब 400 से अधिक विद्यार्थियों एवं अध्यापकगणों ने लिया हिस्सा

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में, सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत DGIM कॉलेज मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य, सीनियर एडवोकेट के.पी.सिंह जी ने नशे को एक गंभीर बीमारी बताया जिसकी शुरूआत स्कूल और कॉलेज स्तर पर होती है| इस कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल तथा उनकी टीम द्वारा सभी कॉलेज विद्यार्थियों और अध्यापकगणों को साइबर सुरक्षा, नशे से दूर रहने बारे, क्राईम अगेंस्ट वूमेन तथा डायल 112 के बारे जागरूक किया | इस कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण ने हिस्सा लिया|
सत्र के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई और उपस्थित विद्यार्थी एवं अध्यापकगणों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया|



