मानव सेवा समिति ने जरुरतमंदों को 1100 पैकेट भोजन वितरण किया

फरीदाबाद 29 मार्च। आज देश में फैली महामारी से निपटने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी अपना-अपना फर्ज निभाने में लगे हुए हैं। कई अनेक संस्थाएं भी लोगों की मदद में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में मानव सेवा समिति भी दो-तीन दिनों से अपनी सेवाएं जारी रखे हुए हैं।
मानव सेवा समिति द्वारा जरुरतमंदों के लिए 1100 पैकेट भोजन वितरण का किया गया। कई गरीब लोगों को राशन भी मुहैया कराया गया। इस शुभ कार्य में समिति के स्वयंसेवक केदारनाथ अग्रवाल, अजय मल्होत्रा, प्रदीप टिबड़ेवाल, अमर खान, जे. पी. सिघंल, कमल अग्रवाल, सुरेन्द्र जग्गा, रमा सरना, सरोज एवं आदर्श शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कर पहले 500 पैकेट भोजन को हाई-जैनिक तरीके से पैक किया, फिर जरुरतमंदों को वितरित किया। सुरेन्द्र जग्गा व अमर खान ने कहा कि मानव सेवा समिति व हम सब तो मात्र एक जरिया बने हैं वास्तव में भोजन तो भगवान का प्रसाद था।



