Kavyashakti Foundation द्वारा जश्न-ए-आवारगी के बैनर तले हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया कवि सम्मेलन एवं मुशायरा सफलतापूर्क सम्पन्न हुआ

Kavyashakti Foundation दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शास्त्री नगर, दिल्ली में काव्य शक्ति फाउंडेशन द्वारा “जश्न – ए – आवारगी” बैनर तले हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक शानदार मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के इस कार्यक्रम में दूर दराज़ से आए शायरों ने शिरकत की। और अपनी शानदार शेरो – शायरी व उर्दू गजलों से माहौल अत्यंत खुशनुमा बना दिया। जिसमें ग्यारह बजे से शुरू मुशायरा का सफल संचालन पं. वंदन शर्मा ने किया। वहाँ शायर तारिक अब्र, मो. रम्ज देहलवी, अभय विकास, अर्हम शायर, आलोक अर्श, असलम बेताब, जावेद अब्बासी, हसन तुकबंदी, अंशुल दीवान, डॉ. दीपशिखा सारस्वत, आर्यन तिवारी, शायर नेम सिंह, आरज़ू खानाबदोश और एहतराम सिद्दीकी ने समा बांधा। ठीक उसके बाद दूसरा सत्र आरंभ हुआ कवि सम्मेलन का। जिसमें ओज के युवा कवि नेमसिंह व सुप्रसिद्ध कवयित्री मधुबाला सिंह के सफल संचालन में सुमधुरिम काव्य रसधार बही। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान राज्यों से पधारे रचनाकारों ने जीरो फाउंडेशन के संस्थापक अजय मेहरा के मुख्य आतिथ्य में रचना पाठ किया।

हिंदी दिवस के इस शानदार आयोजन में ओज के धनी कवि देवेश अवस्थी, कुलदीप कुमार, साहिल दहिया, डॉ अभय सिंह, कवयित्री संगीता गुप्ता, श्रंगार के युवा कवि भारत मौर्या, कवि एवं पत्रकार सुभाष प्रतापगढ़ी, रूचिका राणा, कर्णिका करण, रानी, निहारिका मीत, रमन जायसवाल, केडी बावरा, प्रभाष कुमार, आतिफ़ अरशद मीर, विपुल शर्मा, विराट, विपिन कुमार झा, नवीन निर्गुण एवं शायरा की गौरवमयी उपस्थिति सराहनीय रही। श्रोताओं की वाह वाह और तालियों से प्रांगण बार-बार गूंजता रहा। संस्था अध्यक्ष शायर नेमसिंह एवं संस्थापिका कवयित्री मधुबाला सिंह ने पत्रकार सुभाष श्रीवास्तव को संस्था के उद्देश्य के बारे में बताया कि हिंदी को बढ़ावा देना, नवोदित रचनाकारों को मंच देना और गरीब तबके व असहाय बच्चे – बच्चियों को शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाओं का सामग्री सहयोग करना आदि प्रमुख कार्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!