Haryana government की वायदा खिलाफी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Haryana government's की वायदा खिलाफी के खिलाफ आज नगर निगम कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के प्रतिनिधि भूमिक लाम्बा तहसीलदार बल्लभगढ़ को ज्ञापन सोपा

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ आज नगर निगम कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के प्रतिनिधि भूमिक लाम्बा तहसीलदार बल्लभगढ़ को ज्ञापन सोपा संघ नेताओं ने कहा कि हमारा ज्ञापन एवं मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए ताकि प्रदेश के पालिका परिषद निगमो के कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में समाधान का रास्ता निकाला जा सके। सफाई कर्मचारी 6 अक्टूबर को विशाल एवं भव्य महर्षि गुरु वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन करेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र पर महा रैली करेंगे यदि मुख्यमंत्री ने रैली से पहले मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मन से ही मुख्यमंत्री आवास की ओर कुंच करने का ऐलान किया जाएगा।

नगर निगम के कर्मचारी भोजन अवकाश के समय हुडा कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और विशाल कर्मचारी सभा का आयोजन नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप सिंह बहोत की अध्यक्षता में किया गया इस सभा का संचालन संघ के जिला सचिव अनिल चंडालिया द्वारा किया गया।

कर्मचारी सभा व प्रदर्शन में प्रमुखता से नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनुप वाल्मीकि व राज्य उपाध्यक्ष कमला देवी तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, सचिव महेंद्र कुड़िया, जितेन्द्र छाबड़ा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण, सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार, बेलदार यूनियन के नेता जीतराम गोला, राम रतन कर्दम, संघ के जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार महिला सब कमेटी की राज्य नेता सुरेश देवी, ललिता सहित दर्जनों बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 27000 रुपए वेतन बढ़ोतरी की बात कहकर चंद सफाई कर्मचारियों को मात्र ₹2100 का लाभ दिया है। सफाई कर्मचारियों में मुख्यमंत्री के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा की शहरी स्थानिय निकाय मंत्री में पालिका, परिषद, निगमो व अग्निशमन के हजारों कर्मचारियों को 29 जून को प्रदर्शन के दौरान एक सप्ताह में मीटिंग कर मांगों का समाधान करने का वायदा किया था। लेकिन आज तक निकाय मंत्री द्वारा बैठक का आयोजन नहीं किया गया है। शास्त्री ने कहा कि सरकार ठेकाप्रथा को समाप्त कर सफाई कर्मचारियों को पक्का करने एवं उनकी पक्की भर्ती करे ताकि सफाई कर्मचारियों को भी नियमित रोजगार मिल सके। शास्त्री ने कर्मचारियों से महर्षि गुरु वाल्मीकि स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में मनाए जाने वाले विचार गोष्ठी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील करते हुए फरीदाबाद के सभी वाल्मीकि बिरादरी के लोगों से 6 अक्टूबर को विशाल विचार गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आह्वान किया।

शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब अपनी मांगों की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे और दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में महा रैली कर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे । प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता नंद रामपाल, राज वीर, धर्म सिंह, नरेश, भगवाना, मनोज, बालगोहर देव तंबोली, दानसिंह, नैन सिंह जीनवाल व श्रीपाल मौर्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!