Shri Dharmik Leela Committee Faridabad : नाक कटी नकटी हुई चेहरा लहू लौहान, बता री बहन सूर्पनखा तेरा किसने किया यह हाल

फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नम्बर एम ब्लॉक एन आई टी फरीदाबाद के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल रात हमारी रामलीला में सूर्पनखा की नाक कटी, खर व दूषण मारे गये, रावण ने सीता हरण किया तथा अंत में जटायू क वध हुआ।

निर्देशक हरीश आज़ाद ने बताया कि प्रथम दृश्य में सूर्पनखा का किरदार निभा रही रिया खरबंदा ने राम व लक्ष्मण से शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन बार-बार कहने पर भी राम व लक्ष्मण ने सूर्पनखा का प्रस्ताव ठुकराया तो सूर्पनखा सीता को मारने बड़ती हैं तो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे विद्वांश खरबंदा ने सूर्पनखा की नाक काट दी तब सूर्पनखा अपने भाईयों खर व दूषण के पास जाती है खर के रोल में लक्ष्य बत्तरा व दूषण के किरदार में मनीष रोहिला राम द्वारा मारे जाते हैं।

अगले दृश्य में सूर्पनखा रावण के पास जाती है रावण उसकी कटी नाक देखकर कहता है नाक कटी नकटी हुई, चेहरा लहू लौहान, बता री बहन सुर्पनखा तेरा किसने किया यह हाल फिर सारा वृतांत बताती है तो रावण मारीच को हिरण बनाकर राम व सीता के पास भेजता है और छल से सीता का हरण कर लेता है। राम के किरदार में शिवम बत्तरा ने सीता के वियोग में अटूट अभिनय दिखाया और दर्शकों की तालियाँ बटोरी व सीता के किरदार में कंगना ने भी बेहतरीन अभिनय किया। अंतिम दृश्य में रावण से सीता को बचाते हुए जटायू मारे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!