faridabad crime फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

1 देसी पिस्टल व 1 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल व 1 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अनिकेत वासी जाखड मोहल्ला गाँव मुजेसर, फरीदाबादको शमशान घाट गाँव मुजेसर, फरीदाबाद के पास से 1 देसी पिस्टल सहित व क्राईम ब्रांच सैंट्रल ने हार्दिक वासी कुंदन कॉलोनी फरीदाबाद को सेक्टर-64, फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!