faridabad crime 13,78,278/- रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

faridabad crime : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर -3, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फोन पर घर पर बैठे पैसे कमाने का व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उसे बताया गया कि उसको गुगल मेप पर रिव्यू करके स्क्रीनशॉट शेयर करना जिसके बदले में उसे 50 रू मिलेगे। जिसके बाद ठगों द्वारा उसे प्रीपेड टास्क के बारे में बताया गया, ठगों के झांसे में आकर उसने टास्क करने शुरू कर दिये और विभिन्न टास्क के लिए 10,85,000/- रू ठगों के पास भेजे। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालने के कहा तो ठगों ने टैक्स के रूप में उससे 2,93,278/- रू मांगे जो शिकायतकर्ता ने ठगों के पास भेज दिए। जिसके बाद भी शिकायकर्ता को कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। ऐसे शिकायतकर्ता के साथ कुल 13,78,278/- रू की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिश कुमार वासी उदयपुर, राजस्थान हाल अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि अनिश कुमार गुजरात अहमदाबाद में एक कपडे की दुकान पर काम करता है और इसने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था जिस खाता में ठगी के 55,000/-रू आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!