faridabad crime ऑटो चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद

faridabad crime : अरमान वासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को डबुआ मंडी में अपना ऑटो खडा किया था। जिसे कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS भुपानी ने कार्रवाई करते हुए जावेद (25) वासी धौज, फरीदाबाद को ऑटो सहित सोहना पुल सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि ऑटो इसके साले ने चोरी किया था और इसको 10,000/-रू में बेचा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



