ऑपरेशन ट्रैंकडाउन के अंतर्गत एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट व एन.डी.पी.एस. सहित 8 मामले हैं दर्ज

फरीदाबाद : माननीय डीजीपी, हरियाणा ओ.पी. सिंह के आदेशानुसार 5 से 20 नवंबर तक हरियाणा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ना है। यह अभियान 5 से 20 नवंबर तक चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आरोपी सौरभ (24) वासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 20-B फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट व एन.डी.पी.एस. सहित 8 मामले दर्ज है, जिसको एक छोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अवैध हथियार रखने के एक मामले में जुलाई माह में जेल से बाहर आया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!