अलग अलग मामलों में अवैध नशा बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 280 ग्राम गांजा सहित, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 450 ग्राम गांजा सहित व अपराध शाखा बॉर्डर ने 4.09 ग्राम स्मैक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए दीपक(29) वासी गदपुरी पलवल को 280 ग्राम गांजा सहित बडखल रोड के पास से, अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने नीतीश सिहं(33) वासी सेक्टर 56 फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 56 के पास से व अपराध शाखा बॉर्डर ने अमन भाटीया(23) वासी NIT फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर के पास से 4.09 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!