दुकान का ताला तोडकर मोबाईल चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

7 मोबाईल फोन बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने दुकान का ताला तोड कर मोबाईल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वंशज वासी सेक्टर-75, फरीदाबाद ने पुलिस के शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 14 नवम्बर की रात को उसकी सेक्टर-8, फरीदाबाद स्थित दुकान का ताला तोडकर को नामपता नामालुम फोन चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवा, दिशांत व जय प्रकाश वासी मिर्जापुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर 7 मोबाईल फोन बरामद किये है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दिन में पहले फोन लेने के बहाने से दुकान पर गये थे। जिसके बाद इन्होंने दुकान में चोरी करने के प्लान बनाया और 14 नवम्बर की रात को तीनों दुकान पर गये और पत्थर से दुकान का ताला तोडकर फोन चोरी को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!