आगामी रणनीति को लेकर एचएसईबी वर्करज यूनियन कर्मचारियों की एक आवश्यक मीटिंग सेक्टर 23 सर्कल परिसर में हुई सम्पन्न

फरीदाबाद : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सेक्टर 23 स्तिथ सर्कल कार्यालय परिसर पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) कर्मचारियों की एक आवश्यक मीटिंग की गई । मीटिंग की अध्यक्षता एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी एवम संचालन मुकेश शर्मा सचिव ने किया । इस अवसर पर एचएसईबी वर्करज यूनियन प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे ।

मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान लेखराज चौधरी ने बताया कि अपने कर्मचारियों के कामों को लेकर निरंतर प्रयासरत रहते हुए यूनियन नेताओं ने कुछ एक काम प्राथमिकता के आधार पर करवाये हैं । क्योंकि जिन कामों को लेकर कर्मचारी बार बार दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे । उन कामों को एचएसईबी वर्करज यूनियन ने सिरे चढ़ाते हुए अधिकारियों की टेबल तक पहुंचाने का काम किया और बहुत सी मुख्य माँगों को हल भी करवाया है जिसके लिये अभी हाल ही में चारों ज़ोन के कार्यकारी अभियन्ताओं सहित अधिक्षण अभियन्ता जितेंदर सिंह ढुल के साथ यूनियन नेताओं की एक मीटिंग उनके सर्कल कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें कई जायज 19 सूत्रीय मुद्दों पर कर्मचारियों की बातों को उनके समक्ष रखा गया जिसे उनके द्वारा प्रथम श्रेणी में रखकर कर्मचारियों के कामों को रफ्तार दी गयी और बाकी के लाम्बित कामों के लिये 09 दिसंबर तक का यूनियन से समय माँगा गया है । जिसके बाद कर्मचारियों के लाम्बित पड़े अन्य कार्यों को गति देने का काम अधिकारियों की ओर से पूर्ण किया जायेगा ।

यूनियन के नेताओं का भी अपने कर्मचारियों के कामों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि जब तक कर्मचारियों के एक एक काम को सिरे चढ़ाकर हल नही करायेंगे तब तक यूनियन आराम से नही बैठेगी । यूनियन की ओर से आगामी 09 दिसंबर तक काम को सही गति से पूरा किया गया तो ठीक अन्यथा इसके बाद अग्रिम बैठक में यूनियन नेताओं की ओर से फिर कोई नया फैसला लिया जाएगा और जिसमे एक नए आंदोलन को करने की संवैधानिक घोषणा भी की जा सकती है ।

मीटिंग के इस मौके पर प्रधान मदनगोपाल शर्मा, सचिव सुरेन्दर कौशिक, प्रधान सुनील चौहान, सचिव रविदत्त शर्मा, प्रधान मुकेश पंडित, राजबीर शर्मा, सन्दीप पंघाल, अरुण, परवीन शर्मा, नरेश कुमार, सन्दीप गिल, जगजीत, नरेंद्र, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, विजय कुमार, सुरेन्दर, बिजेन्दर, जयप्रकाश, नीरज, अजय कुमार, भागीरथ, सुमित, महेन्दर, सुमेर, राजेश कुमार, सुभाष, नरेंदर, अमरचंद, सतीश गिल, साधुराम आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!