ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन- 11 दिन, 519 ठिकानों पर छापेमारी, 74 मामले दर्ज, 80 गिरफ्तार

17 देसी कट्टा, 4 पिस्टल, 4 कारतूस, 13 किलो 019 ग्राम गांजा, 13.8 ग्राम स्मैक, 706 बोतल शराब व जुआ के 5620 रुपए बरामद

  • 100 के करीब जरूरतंमंदो को बांटे गये कम्बल, थाना सैंट्रल की टीम ने स्लम क्षेत्र में बच्चों को 50 जोडी जूते चप्पल वितरित किये

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने 11 दिन में 519 ठिकानों पर छापेमारी कर 80 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 11 दिन में 74 मामले दर्ज कर 17 देसी कट्टा, 4 पिस्टल, 4 कारतूस, 13 किलो 019 ग्राम गांजा, 13.8 ग्राम स्मैक, 646 बोतल देसी, 60 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ के 5620 रुपए बरामद किए हैं तथा तीन संगीन अपराधियों को काबू कर जेल भेजा है।

उन्होंने आगे बताया कि 11 दिसंबर को फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए पिंटू वासी सेक्टर-58 को 240 ग्राम गांजा सहित, करण वासी संजय कॉलोनी को 306 ग्राम गांजा सहित व उमेश शर्मा वासी कोसी कला, मथुरा को 360 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अवैध शराब बेचने के मामले में सिकन्दर भाटी वासी सेक्टर-4 को 200 पव्वा, 144 अध्धा देशी शराब, 24 अध्धा अग्रेजी शराब सहित व विनोद कुमार वासी अजय नगर, ईस्माईलपुर को 52 पव्वा देशी शराब गिरफ्तार किया है।

वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में मनोज वासी नीमका को एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित व राजेश वासी राम नगर कॉलोनी, फरीदाबाद को एक देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ मानवीय व सामाजिक कार्य भी कर रही है। 12 दिसंबर को थाना सेंट्रल की टीम ने मानवता व सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाउन पार्क के पास स्लम क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को लगभग 50 जोड़ी जूते-चप्पल वितरित किये हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!