सरपंचों एवं पंचायत सदस्यों के साथ जन-जागरूकता के लिए की बैठक, करीब गांवों के 70 सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने लिया भाग

पुलिस चौकी चांदपुर में पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ ने किया बैठक का आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार द्वारा 12 दिसंबर को छायंसा और तिगांव क्षेत्र के लगभग 70 गांवों के सरपंचों एवं पंचायत सदस्यों के साथ पुलिस चौकी चांदपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ ने संदेश देते हुए कहा कि गांव या क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि, अवैध नशा, साइबर फ्रॉड, झगड़ा, शरारती तत्वों की आवाजाही या कोई भी आपत्तिजनक घटना दिखाई दे तो उसकी सूचना बिना देरी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

फरीदाबाद पुलिस का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से गांव एवं क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक कर अपराधों की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव अशोक कुमार, प्रबंधक थाना छायंसा, तिगांव प्रभारी चौकी चांदपुर व गांव चांदपुर, घरोडा, शाहजहांपुर, रायपुर फज्जूपुर खादर, कौराली, अलीपुर, छायंसा, तिगांव सहित 70 गांव के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!