ध्यान साधना से मिलता है मानसिक लाभ : संत सुरेश भैया जी महाराज

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : अखिल भारतीय संतमत सत्संग संस्था की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। संत सुरेश भैया जी महाराज ने अपने प्रवचनों में ध्यान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि साधना से मानसिक लाभ मिलता है। निरंतर ध्यान करने से मस्तिष्क को नई ऊर्जा मिलती है और तनाव से बचा जा सकता है। साथ ही ध्यान लगाने वाले व्यक्ति को थकान का अहसास नहीं होता है। गहरी नींद से भी कहीं अधिक लाभ ध्यान से मिलता है। संत सुरेश महाराज ने कहा कि हम अपनी आस्था के अनुसार ध्यान लगाएं। ध्यान साधना से ही मन एकाग्र रहता है। ध्यान से आंनद की अनुभूति होती है। जीवन में ध्यान का बहुत अधिक महत्व है।

ध्यान से बौद्धिक विकास होता है। हम सांसारिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए भी हम कुछ समय ध्यान के लिए जरूर निकालें। उन्होंने कहा कि जान लें कि ध्यान से ही सकारात्मक सोच पैदा होती है। बुराइयों से बच पाते हैं। हमें क्रोध, काम, लोभ और मोह के बंधन से मुक्ति मिलती है। ध्यान साधना से जुड़ेंगे तो जीवन समझ में आएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!