सृष्टि बचाओ संस्था ने कोरोना से बचाब के लिए मास्क वितरित किए

फरीदाबाद। सृष्टि बचाओ संस्था लॉकडाउन के होते ही असमर्थ परिवारों को राशन के माध्यम से सहायता कर रही है, इसी कड़ी में उन्होंने कोरोना से बचाब के लिए जनता को मास्क वितरित किए। अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज ने लगभग 100 मास्क उन व्यक्तियों को दिए जो इस समय बिना मास्क के लापरवाही से घूम रहे थे। रेहड़ी वालों को स्पष्ट रूप से समझाया कि आप मास्क पहनकर ही ग्राहक से बात करें एवं सामान दें। सामान सीधे हाथों में न देकर रेहड़ी पर रखें और ग्राहक उस सामान को दूर से उठाए। इससे कोरोना को फैलाने से रोक जा सकता है।

संस्था के महासचिव करण शर्मा ने मास्क को कैसे प्रयोग किया जाये एवं उसको उतारकर किस तरह रखा जाये। इस विषय पर जनता को जागरूक किया। सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए करन शर्मा ने उनको समझाया की सामाजिक दूरी क्या होती है। मास्क वितरण के समय अध्यक्ष ने सबसे अपील की कि वह अपने घरों में रहें, फालतू बाज़ार न जाये, उचित दूरी बनाये रखे एवं किसी से भी हाथ न मिलाएं, बार-बार हाथ धोऐं। इस अवसर पर करन शर्मा, नीरज पांडे, गौरव कपूर, तंवर, राजू, सोनू, बबलू आदी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!