देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सरफराज(34) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने सरफराज(34) वासी गांव धौज फरीदाबाद को पाली एरिया के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना धौज में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सरफराज(34) देसी कट्टा सहारनपुर उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से 5000/-रू में खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का आदी है और आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। माननीय अदालत में पेश कर आऱोपी को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!