टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,37,000/- रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार

साइबर थाना सैंट्रल टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए खाताधारक सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीवन नगर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 05 अगस्त 2025 को उसे टेलिग्राम पर एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे टास्क पूरा कर पैसे कमाने का लाला‍च दिया गया। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने उनके बताए अनुसार विभिन्न टास्क किए और बताए गए बैंक खातों में कुल 1,37,000/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। टास्क पूरा करने के बावजूद उसे कोई भुगतान नहीं किया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन नायक(19) व उगमाराम(19) वासी जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोवर्धन खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे उगमाराम को दिया था। गोवर्धन 8वीं व उगमाराम 12वीं पास है। खाते में ठगी के 35,000 रुपये आये थे।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!