फरीदाबाद पुलिस के निरीक्षक योगेश कुमार को मिला पुलिस मेडल

26 जनवरी 2026 के अवसर पर उत्कर्ष सेवा के लिए प्रदान किया गया है मेडल

फरीदाबाद : 26 जनवरी 2026 के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस के निरीक्षक योगेश कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए Police Medal for Meritorious Service पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

निरीक्षक योगेश कुमार 28 अक्टूबर 2000 को पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती हुए थे। अपने 25 वर्ष के करियर के दौरान वह विभिन्न थानों में नियुक्त रहे। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न मामलों का खुलासा किया गया, जिस पर वर्ष 2022 में माननीय यूनियन होम मिनिस्टर द्वारा उनको उत्कर्ष अनुसंधान अधिकारी के पदक से नवाजा गया था। नवंबर 2025 में वह निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। निरक्षक योगेश कुमार ने 2023 से 2025 के बीच तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों से 70 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। 26 जनवरी 2026 के अवसर पर निरीक्षक योगेश कुमार को उनकी उपलब्धियां के लिए Police Medal for Meritorious Service पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!