श्री बरसाना धाम फ़ाउंडेशन ने सिग्नेचर ग्लोबल के विशेष सहयोग से बरसाना में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया

बरसाना, उत्तर प्रदेश : श्री बरसाना धाम फाउंडेशन ने पावन भूमि बरसाना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। यह आयोजन संतों एवं आध्यात्मिक गुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस पुनीत पहल को सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सशक्त पहचान रखने वाली भारत की अग्रणी रियल एस्टेट विकास कंपनियों में से एक है। यह सहयोग कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

बरसाना में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों को सहयोग प्रदान करना था, ताकि उनकी बेटियों के विवाह सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें, साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

default

इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए, सिग्नेचर ग्लोबल ने आयोजन के सुचारू संचालन में योगदान दिया। यह सहयोग इस विश्वास को दर्शाता है कि कॉरपोरेट जिम्मेदारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति सार्थक सहभागिता भी है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, श्री बरसाना धाम फाउंडेशन के प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल ने कहा, “सिग्नेचर ग्लोबल में हमारा मानना है कि सामाजिक करुणा के बिना वास्तविक विकास अधूरा है। इस नेक पहल में श्री बरसाना धाम फाउंडेशन का सहयोग करना हमारे गरिमा, समावेशन और सामुदायिक उत्थान जैसे मूल मूल्यों के अनुरूप है। यह सुनिश्चित करना कि हर बेटी अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और सुरक्षा के साथ करे, हम सभी की साझा सामाजिक जिम्मेदारी है।”

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा, “इस तरह की पहल सामूहिक प्रगति की सच्ची भावना को दर्शाती हैं। ब्रज धाम फाउंडेशन के प्रयासों का समर्थन करके हमारा उद्देश्य समाज में सार्थक योगदान देना और परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक व सामाजिक बोझ को कम करना है। इस प्रकार की साझेदारियां समुदायों को सशक्त बनाती हैं और दीर्घकालिक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करती हैं।”

इस समारोह में स्थानीय समुदायों, स्वयंसेवकों और गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों, सामूहिक आशीर्वाद और सेवा-भाव की भावना के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ। सामाजिक रूप से प्रभावशाली पहलों के निरंतर समर्थन के माध्यम से, सिग्नेचर ग्लोबल जिम्मेदार विकास और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!