मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सूरजकुण्ड महोत्सव में विकास और संस्कृति का संदेश !

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर बल।

फरीदाबाद : 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के अवसर पर होटल राजहंस सूरजकुण्ड में लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दोपहर भोज का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, राजेश नागर विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर है। राज्य में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयास प्रदेश को नई पहचान दे रहे हैं।

श्विपुल गोयल ने विशेष रूप से सूरजकुण्ड शिल्प महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्पकला का जीवंत मंच है आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करते हुए यह महोत्सव न केवल कारीगरों और शिल्पियों को वैश्विक पहचान प्रदान करता है, बल्कि हमारी पुरातन कलाकृतियों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आगे कहा कि फरीदाबाद आज विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है आधुनिक सुविधाओं, बेहतर व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक गौरव के समन्वय से शहर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

बेहतर हरियाणा के संकल्प के साथ समृद्ध फरीदाबाद की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!