अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर हवन व भंडारे का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर फरीदाबाद में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की जिला कार्यकारिणी द्वारा वाल्मीकि मंदिर, सारण चौक, एनआईटी फरीदाबाद में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 11 बजे विधिवत हवन के साथ हुई, जिसमें देश व प्रदेश की खुशहाली और संगठन की मजबूती के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात 11:30 बजे प्रसाद वितरण किया गया तथा दोपहर 1:00 बजे केक काटकर चौटाला को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नु के नेतृत्व में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, राजीव शर्मा, संजय पांचाल, रूप चंद लांबा (जिला अध्यक्ष), सुरेश चंदीला (शहरी जिला अध्यक्ष), रणधीर शर्मा, सतीश तंवर, बॉबी डागर (युवा जिला अध्यक्ष), ओमप्रकाश (ओबीसी प्रकोष्ठ), नवीन, सतबीर चाहार, जितेंद्र नरवत एवं राजबाला शर्मा, सावित्री तवंर, सोनू राजीस्थानी, नजमुद्दीन, नवाजीस खान सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



