अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल निवासी आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 13 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिलाल को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि उसने 6000 रुपये में देसी कट्टा को खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!