बाबा साहेब ने दिलवाया गरीब व पिछड़ों को समानता का अधिकार : बलजीत कौशिक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस

फरीदाबाद, 14 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बाबा साहेब अमर रहे के गगनचुंबी नारे भी लगाए।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर गरीब, पिछड़े एवं दलित समाज के सच्चे सुधारक थे, उन्होंने देश से जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर सभी को समान अधिकार दिलवाने का प्रयास किया और गरीब व पिछड़ों को भी समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया। श्री कौशिक ने कहा कि बाबा भीमराव ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने सदैव गरीब व पिछड़ों के हकों के लिए आवाज उठाई और उन्हें भी एक समान अधिकार दिए जाने की मांग उठाकर समानता का अधिकार दिलवाया।

उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि के विषय अम्बेडकरवाद के सिद्धान्त हैं। छुआछूत को नष्ट करना, दलितों में सामाजिक सुधार, भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार एवं प्रचार, भारतीय संविधान में निहीत अधिकारों तथा मौलिक हकों की रक्षा करना, एक नैतिक तथा जातिमुक्त समाज की रचना और भारत देश प्रगति यह प्रमुख उद्देश्य शामिल रहे।

इस मौके पर कांग्रेस नेता अनुज शर्मा एडवोकेट, रूप किशन, बलजीत अरोड़ा, सुनील कुमार, सुरेश बेनीवाल, एन.के. शर्मा, मेहरचंद पाराशर, महेन्द्र यादव, योगेश तंवर, विजय कुमार, मंगतराम शर्मा, शैलेन्द्र, संजय कुमार, राजा सैनी, मौसीन खान, श्याम मुरारी, बलजीत हुड्डा, रवि धीमन, मुकेश कुमार शर्मा, महेश चित्तौडिय़ा, जुबैर खान, राजेन्द्र प्रसाद सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!