जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक गांव कबूलपुर बांगर पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात की

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने अपनी टीम के साथ सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर बांगर से तीन दिन पूर्व गायब हुई महिला का शव गांव मोहला के नाले में मिलने के मामले में पुलिस द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने गांव मोहला जाकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की और सारे मामले की जानकारी ली।
पीडि़त परिजनों ने जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक को बताया कि तीन दिन पहले मृतका महिला बिजली का बिल जमा करवाने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद घर वापिस नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी ढूढऩे के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया। कल परिजनों को महिला का शव नाले में मिलने की सूचना मिली। मौके पर परिजन व पुलिस पहुंचे तो महिला का निवस्त्र शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने टीम के साथ गांव कबूलपुर बांगर पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात की। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से खोला साबित हो रहा है। तीन दिन पहले महिला के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस ने महिला को नहीं तलाशा। जबकि भाजपा नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकलवा रही है, जोकि महिलाओं के साथ छलावा है।
इस मौके पर पीडि़त परिवार ने जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक से न्याय की गुहार लगाई।
इस मौके पर श्री कौशिक ने पुलिस से इस मामले को एक सप्ताह में सुलझाने की मांग की। अगर पुलिस आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार नहीं किया तो इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस की पूरी टीम पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री कौशिक के साथ पूर्र्व पार्षद अनिल शर्मा, प्रेम यादव, एन.के. शर्मा, योगेश तंवर, मनीष कुमार सहित कांग्रेस की टीम मौजूद रही।



