आरोपी ने महिला की गर्दन पर पैर रख दबा दिया और गंदे नाले में डाल दिया था ?

फरीदाबाद : शिकायतकर्ता विवेक कुमार वासी लक्ष्मीनारायण कालोनी गांव कबुलपुर फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी माता अनीता 15 अप्रैल को सेक्टर-58 स्थित बिजली बोर्ड में बिजली का बिल भरने गई थी, वापस नही लौटी। उन्होंने अनिता को ढूंढना शुरु किया तो 17 अप्रैल को अनिता की डेड बॉडी गंदा नाला कबुलपुर मोहल्ला के पास मिली। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अभियोग संख्या 228 दिनांक 17.04.2026 धारा 103(1),238(a), 249 BNS थाना सेक्टर-58

गिरफ्तार –
1. जगविंद्र वासी गांव कुबुलपुर फरीदाबाद, उम्र- 49 वर्ष ( 18 अप्रैल को गिरफ्तार ) 2 दिन के पुलिस रिमांड उपरांत जेल भेजा गया है।

भुमिका- मुख्य आरोपी ब्रहमजीत का पिता, घटना के बाद अपने बेटे ब्रहमजीत को छुपाने में मदद की, अपने बेटे को मोटरसाइकिल से पलवल छोडा था।

2. ब्रहमजीत पुत्र जगविंद्र वासी गांव कुबुलपुर फरीदाबाद, उम्र-22 वर्ष ( 21 अप्रैल को गिरफ्तार )

भुमिका- मुख्य आरोपी है। अनिता की गर्दन पर पैर रखकर हत्या करने, साक्ष्य छुपाने की नियत से शव से कपडे उतारकर शव को गंदा नाला में डालना।

पूछताछ- ब्रहमजीत की करीब 1.5 वर्ष पहले अनिता से जान पहचान हुई थी, फिर उनकी दोस्ती हो गई और उनके बीच संबंध बन गए। जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी हो गई थी। शादी के बाद ब्रहमजीत ने अनिता से मिलना बंद कर दिया, अनिता उसको मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगी तो उसने अनिता को रास्ते से हटाने के लिये योजना बनाई और 15 अप्रैल को पहले वह अनिता को बिजली बोर्ड दफ्तर ले गया, उसके उपरांत कबुलपुर से धतीर की तरफ जाने वाले गंदा नाला की पगडंडी पर अनिता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। फिर वहां पर उसने अनिता को जमीन पर पटक कर मारा और उसकी गर्दन पर पैर रख कर दबा दिया गंदे नाले में डाल दिया, अनिता का शरीर नाले में नही डुबा था जो उसने उसको बहार निकाला तथा पहचान छुपाने के लिये उसके कपडे उतार कर अपने साथ ले गया और नाश को छुपाने की नियत से वापिस नाले मे डाल दिया। इसके बाद अपने पिता की मदद से पलवल चला गया। जिसको न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!