सैनिक कॉलोनी चौक के पास कुल्हाडी से हमला कर, हत्या के प्रयास के मामले में 2 गिरफ्तार
पुलिस चौकी अनखीर की कार्रवाई

फरीदाबाद : सैनिक कॉलोनी चौक के पास कुल्हाडी व डंडो से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान आश मोहम्मद उर्फ समीर उर्फ जज्बा(32) व अरबाज(32) वासी गांव बडखल फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार वसीम वासी गांव बडखल ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल की शाम समय करीब 7:30 वह अपनी दुकान बंद करके गाडी से बडखल आ रहा था। जब वह सैनिक कॉलोनी चौक रेड लाइट के पास पहुंचा तो पीछे से समीर व उसके दो साथियों ने उस पर कुल्हाडी व डंडो से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में हत्या का प्रयास वक्षमारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आश मोहम्मद की उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। आश मोहम्मद को शक था की शिकायतकर्ता वसीम ही आरोपी की पत्नी को उसके खिलाफ भडकाता है। जिस पर आश मोहम्मद उर्फ समीर ने अपने भाई अरबाज के साथ मिलकर वसीम पर हमला करने की योजना बनाई। आश मोगम्मद से वारदात में प्रयोग कुल्हाडी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



