पुरानी रंजिश में गाड़ी पर फायर कर किया था हत्या का प्रयास, अपराध शाखा NIT की टीम ने घटनाक्रम में 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने चलती गाड़ी पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान ह्रदय निवासी सेक्टर-23 व मोहित चौधरी निवासी NIT फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु निवासी NIT-5, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने साथी सागर, राहुल और साहिल के साथ कार में BK चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बलेनो कार और एक स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी के पीछे लग गई। जब वे Doctor Today Hospital के पास पहुंचे तो एक बलेनो कार उनकी गाड़ी के बराबर में आई, जिसमें देव अंशुमन, पियूष, ह्रदय, मोहित और ईशांत सवार थे और कार में बैठे एक युवक ने शिकायतकर्ता की ओर पिस्टल तानकर फायर कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के दोस्त जतिन की पियूष के साथ पुरानी कहासुनी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता की गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर शक हुआ कि जतिन भी उनके साथ गाड़ी में है। इसी वजह से उन्होंने गाड़ी का पीछा कर रोकने का प्रयास किया और जान से मारने के नियत से गाड़ी पर फायर किया। जिस गाडी में बैठकर फायर किया था, वह बलेनो गाडी मोहित की है।
माननीय अदालत में पेश कर दोनों आरोपितों को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।



