मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट बल्लभगढ़ ने धूमधाम से मनाया अपना श्री श्याम वार्षिक महोत्सव

बल्लभगढ़। मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट बल्लभगढ़ द्वारा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया। इस आयोजन का शुभारम्भ 24 अप्रैल को पथवारी मंदिर से शिव मंदिर कीर्तन स्थल तक भव्य निशान यात्रा के साथ हुआ। 25 अप्रैल को कीर्तन का शुभारम्भ रात्रि 8 बजे पावन सानिध्य प्रमोद टिवडेवाल द्वारा बाबा की ज्योति प्रज्वलित कर और मंच संचालक पंडित वेद वशिष्ठ द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। इस संकीर्तन में फरीदाबाद से कोमल चोपड़ा, फरीदाबाद से मनीष श्याम लाडला,खाटू धाम से अजहर भाई,कटिहार से आदर्श दाधिच ने भजनों की गंगा प्रवाहित कर सभी भक्तजनों को सुबह 4 बजे तक भक्ति के रस में डुबो कर भाव विभोर कर दिया एवं पावन ज्योति की सेवा अमित शर्मा एवं अजय शास्त्री द्वारा की गई।

संकीर्तन का मुख्य आकर्षण भव्य सुशोभित दरवार,फूलों से बाबा का आकर्षक श्रृंगार,पावन ज्योति, इत्र वर्षा,छप्पन भोग एवं लक्की ड्रा में चांदी की बाँसुरी रही। कीर्तन में ट्रस्ट के प्रधान धर्मेंद्र यादव एवं हिमांशु इंदौरिया,मनोज गुप्ता,राकेश,अमित,मनोज, सुंदर यादव,श्रवण,संजीव,राहुल,नीरज,भव्य आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत किया। सुबह 4 बजे आरती के तत्पश्चात सभी को छप्पन भोग के प्रसाद का भी वितरण किया गया।



