लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया
डॉ. अरविंद के. मिंज, क्लिनिकल डायरेक्टर-इंटरनल मेडिसिन, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद

फरीदाबाद : लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) मनाया जाता है। लोग हाई बीपी की समस्या को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। डॉ. अरविंद के. मिंज, क्लिनिकल डायरेक्टर-इंटरनल मेडिसिन, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने कहा कि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और आपका बीपी कंट्रोल नहीं रहता है तो आप सावधान हो जाएं। लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे हार्ट, ब्रेन, किडनी, और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। ओपीडी में रोजाना लगभग 10-15 मरीज हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के साथ आते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर का इलाज न होने पर हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, दिल की धड़कन अनियमित होना, ब्रेन स्ट्रोक (दिमाग की नस फटना या ब्लॉक होना, लकवा), किडनी खराब होना, आँखों की नजर धुंधली पड़ना, भूलने की बीमारी, ध्यान और सोचने की क्षमता कम होना, शरीर में ब्लड फ्लो कम होना, पैरों में दर्द या सुन्नपन आदि का खतरा बढ़ सकता है।
सलाह: तली-भुने एवं भारी मसालेदार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, खाने में नमक का सेवन कम करें, नियमित व्यायाम करें, अपने शरीर के वजन को कंट्रोल में रखें, धूम्रपान और शराब से बचें, मानसिक तनाव कम करें और बीपी के मरीज डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएँ नियमित रूप से लें।



