गीत रिकॉर्डिंग के साथ नई भोजपुरी फिल्म का शुभारंभ

मुम्बई : मुम्बई, गोरेगांव वेस्ट स्थित एस आर स्टूडियो में गीत रिकॉर्डिंग के साथ नई भोजपुरी फिल्म का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी की पूजा हुई, तत्पश्चात नारियल तोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


फिल्म निर्माता मामेंद्र कुमार ने कहा कि “मेरे पार्टनर इंद्रजीत सिंह सभरवाल मुम्बई नहीं आ सके तो उनकी ओर से भी अपने नए बैनर “इंदर-मामेंद्र फिल्म्स” की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया जाता है”।

संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर गीत तैयार किया है तथा वर्सेटाइल सिंगर अलका झा ने बहुत ही अच्छे से गाया है।
इस अवसर पर आगामी अनाम फिल्म के निर्देशक प्रवीण गुदडी, फिल्म के हीरो सूर्य शर्मा, एक्टर एवं ई पी गिरीश शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर विजय मौर्या ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि विष्णु शंकर बेलू, नकुल प्रसाद, सूरज, विशाल, पूजा मिश्रा, अविनाश पांडे, राजू गोयल आदि मौजूद रहे!



