सब स्टेशन में काम करने वाले कर्मचारियों ने यूनियन के आगे रोया अपना दुखड़ा !

फरीदाबाद : यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की धरातलीय मुद्दों एवम समस्याओं को जानने हेतु सेक्टर-46 स्तिथ 220 केवी सब स्टेशन में प्रदेश चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा, राज्य कमेटी में उपप्रधान सुनील चौहान, चेयरमैन बीरसिंह सहित फरीदाबाद सर्कल के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी, प्रधान सोनू गोला, सचिव मुकेश धतीर, कैशियर मामचन्द आदि सभी कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व पूरी टीम सहित सब स्टेशन कर्मचारियों के बुलावे पर यूनियन पहुँची ।
कर्मचारियों ने अपनी यूनियन के नेताओं को सब स्टेशनों में काम करने के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में बताया जिनमे सब स्टेशनों पर काम करने वाले स्टाफ कर्मचारियों की भारी कमी है । जिसके चलते सब स्टेशनों को ऑपरेटिंग करने में कर्मचारियों को दिक्कतें आ रही हैं । ज्यादातर सब स्टेशनों पर एक एक कर्मचारी की ड्यूटी है जबकि ऐसे रिस्की काम और वीसीबी, पैनल व सिस्टम आदि को ऑपरेट करने के लिये कम से कम 4 से 5 कर्मचारियों की तैनाती जरूरी बनती है लेकिन ऐसा नही है ।
रात के समय सब स्टेशनों पर एक कर्मचारी की ड्यूटी होने की वजह से कोई अन्य अल्टरनेट कर्मी साथ मे नही लगाया जाता । आपातकालीन परिस्तिथि में अगर कोई दुर्घटना घटित हो गयी तो उसे मेडीकल ट्रीटमेन्ट देने वाला भी कोई कर्मचारी विकल्प के तौर पर साथ मे नही रहता । सब स्टेशनों के हालात कंडम स्तिथि में चल रहे हैं । जबकि बिजली महकमे को चाहिये कि शहर या गाँवों को स्मार्ट सिटी बनाने की बजाय क्षेत्रीय आधार अनुसार बढ़ रहे बिजली के लोड अनुसार सभी सब स्टेशनों को स्मार्ट बनाया जाये आदि समस्याओं को लेकर कर्मचारी नेताओं को अपना ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपा । इस दौरान श्रीकान्त, ओमप्रकाश, विकास, विनय, प्रदीप, सुनील, अजित, पवन, संजय, प्रिंस, देवेंदर, जयसिंह, रविंदर, नरेश, मामचन्द, सन्दीप गिल, धर्मेंदर आदि कर्मचारी व कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।



