होटल में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार, भेजा जेल

19 मई को सेक्टर 37 स्थित होटल पर हुई मारपीट में थे शामिल

फरीदाबाद : 19 मई को सेक्टर 37 स्थित होटल में मारपीट करने के मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने मनीष उर्फ ईका व सेतू वासी शिव दुर्गा विहार, लक्कडपुर, फरीदाबाद को दयालबाग रोड लक्कडपुर से 2 जून को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपित वंश के साथी है। वंश ही अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिये इनको सेक्टर 37स्थित होटल पर लेकर गया था। दोनों ओयो के बाहर नीचे खडे होकर निगरानी कर रहे थे। वंश व अन्य लड़कों ने अंदर जाकर मारपीट की‌ थी। मुख्य आरोपित वंश को पहले ही गिरफ्तार कर 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

बता दें कि 19 मई को सेक्टर 37 स्थित एक होटल पर 10/15 लडके पाइप व डंडे लेकर लूटने की नियत से होटल में घुसे तथा शिकायतकर्ता व होटल के कर्मचारियों पर पाइप व डंडो से हमला कर दिया तथा कमरे मे रखे आई-फोन व बैग से 30,000 रुपये लूट कर फरार हो गये। घटनाक्रम के संबंध में सेक्टर 37 फरीदाबाद वासी एक महिला की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!