अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : बता दें कि 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में मृतक के पिता संतोष कुमार वासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लबगढ़ की शिकायत पर थाना शहर बल्लबगढ़ में हत्या के धारा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कार चालक समीर खान(19) वासी तिगांव रोड शहर बल्लभगढ़ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि समीर खान के पास उसके दोस्त गौरव का झगड़ा करने के संबंध में फोन आया था, जिस पर वह अपनी बलैनो गाडी में हिमांशु व गौरव को लेकर मौका पर पहुंचा था। आरोपी समीर खान गाडी चला रहा था। मामले में अब तक 7 आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!