AVTS भूपानी की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 17 जून को AVTS भूपानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निहाल वासी टीटू कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार AVTS भूपानी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि टीटू कालोनी फरीदाबाद के रहने वाले निहाल के पास अवैध हथियार है और मवई गांव में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने निहाल को मवई गांव से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित 1 महीना पहले अपने गांव मुसेपुर जलाल अलीगढ उत्तर प्रदेश गया था जहां उसे यह देसी कट्टा खेत में मिला था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!